फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेनुआ प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी

Mon, 18 Dec 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तेनुआ प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोरी हो गया। प्रधानाध्यापक कक्ष के आलमारी के सेफ में रखा टैबलेट तथा भंडार गृह में रखा चावल चोर उठा ले गए। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक श्यामजी प्रजापति ने बताया कि ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि जय सिंह ने इस घटना की जानकारी रविवार सुबह 9:00 बजे फोन पर दी। जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे। कमरों को देखने के बाद चोरी की सूचना मुकामी पुलिस को दी गई। लालगंज चौकी प्रभारी रामभवन प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच की। क्षेत्र में कई स्कूलों में हाल के दिन में चोरी हो चुकी है, मगर पुलिस कुछ नहीं कर पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें