बस्ती। गिदही में स्थापित 220 केवी बिजली घर में अनुरक्षण व मरम्मत कार्य के चलते शहर के पुरानी बस्ती व गांधीनगर उपकेंद्र से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को दो चरणों में अनुरक्षण व मरम्मत का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में सुबह 10 से एक बजे तक गिदही, कोर्ट, बड़ेवन, सल्टौआ, कैली, नगर बाजार, महसों व भानपुर उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप रहेगी। दूसरे चरण में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक पुरानी बस्ती, गांधीनगर, मुंडेरवा, बाघानगर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद