फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान मुख्य चौराहे पर पलटा गन्ना लदा ट्राला

Sun, 10 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटे भर लगा रहा जाम, ट्राला का पहिया निकलने की वजह से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। रेलवे स्टेशन चौराहे पर बभनान चीनी मिल से गन्ना लेकर जा रहा ट्राला का पहिया निकलने से पलट गया। सुबह का समय होने के नाते गौरा चौकी रोड पर जमुनहा तक गाड़ियों का जाम लग गया। चीनी मिल के कर्मचारियों ने जेसीबी से ट्राला को हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो पाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल बसों में बैठे विद्यार्थी भी परेशान होते देखे गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास हर्रैया की तरफ से आ रहा कि ट्राले का अगला चक्का निकल गया। इससे ट्राला आनियंत्रित होकर मुख्य चौराहे पर पलट गया। गनीमत रही की उस समय वहां भीड़ नहीं थी। करीब एक घंटे बाद नौ बजे ट्राला को हटाया गया, तब जाकर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें