फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 घंटे तक ठप रही कई गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बीरपुर खरहरा से संबद्ध दो फीडरों की विद्युत आपूर्ति 15 घंटे तक ठप रही। बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे बिजली नसीब हुई। भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ता बृहस्पतिवार को दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन

निगम के अनुसार विद्युत सब स्टेशन का इनकमिंग केबल बॉक्स, बीटी जल गया था। जिसके मरम्मत कार्य में कर्मचारियों को पूरा दिन लग गया। देर रात 1:30 बजे बिजली बहाल हो पाई। बीरपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत सेवरा लाला, नोहरिक पुरवा, जितियापुर, खेसुआ, सिरौली बाबू, सिरौली वैश्य, डुहवा से लेकर दावरपारा आदि गांवों की बिजली गुल रही। 5000 की आबादी 15 घंटे तक बिजली आने का इंतजार करती रही। अवर अभियंता सफीक अहमद ने बताया कि ओवरलोड की वजह से केबल बॉक्स जल गया था। जिसका मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें