फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देईसाड़ उपकेंद्र से तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति, बढ़ी परेशानी

Sat, 02 May 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जनरेटर चलाकर लालगंज क्षेत्र में दुकानदार निपटा रहे कार्य
विज्ञापन


बनकटी। बुधवार को आंधी और बारिश से जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिर जाने से देईसाड़ उपकेंद्र से जुड़े अधिकांश गांवों और चौराहों पर बिजली आपूर्ति तीसरे दिन तक बहाल नहीं हो सकी है। इसके चलते मोबाइल फोन सहित अन्य बिजली के उपकरण से काम नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र देईसाड़ से जुड़ने वाले नगर पंचायत सहित क्षेत्र के महथा, बनकटी, अमोढ़वा, दौलतपुर, भिटिनी, बानपुर, चंदीपुर, सिंसई, खरका, दौलतपुर, देवकली, बखरिया समेत दर्जनों गांवों में बिजली के खंभे व तार टूट कर गिरने से तीसरे दिन शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता विद्युत अवनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के पसड़ा, सुरसा भगवत पट्टी, रमपुरवा बनकटी, भरवलिया लालगंज थाना आदि गांवों में मरम्मत का काम चल रहा है। करीब 60 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। शनिवार को बिजली सप्लाई पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देईसाड़ निवासी बाबूराम चौधरी, अखिलेश मद्धेशिया, विरेंद्र गुप्ता, अजय अग्रहरी, अनिल चौधरी, अरुण गुप्ता, झीन्ने शुक्ला, संतोष गुप्ता, पन्नेलाल यादव आदि ने बताया कि तीन दिन से अंधेरे में हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए जनरेटर चला रहे दुकानों के यहां जाना पड़ रहा है। रात में नींद भी पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें