फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 67 लाख की लागत से दुरुस्त किए जाएंगे बिजली संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त होने के बाद भी चार वार्डों में ग्रामीण रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसे लेकर नगर पंचायत के तमाम लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। उनकी मेहनत अब रंग लाई है। नगर पंचायत व देहात में 67 लाख रुपये की लागत से संसाधनों को विकसित किए जाने की कार्ययोजना विद्युत वितरण मंडल ने तैयार की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कामता प्रसाद, विंध्यवासिनी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस व शहीद कीर्तिकर निषाद वार्ड में स्थानीय लोग पांच सालों से नगरीय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति के लिए प्रयास कर रहे थे। बिजली विभाग द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार करीब 18.26 लाख खर्च कर 150 खंभे की लाइन बनाकर इन वार्डों को नगरीय क्षेत्र जैसी बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण उपकेंद्र स्थित फीडरों के पुराने व जर्जर होने कारण इन्हें बदला जाएगा। इसके लिए विभाग 35.14 लाख रुपये खर्च करेगा। उपकेंद्र पर 13.6 लाख की लागत से 33 केवी सर्किट ब्रेकर भी लगाया जाएगा।
बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए संघर्ष करने वाले राजकुमार सोनी, अजय मिश्रा ने बताया कि संसाधन विकसित होने के बाद नगर पंचायत में आ रही बिजली समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्य योजना तैयार कर भेज दिया गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें