फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज पछुआ हवा ने बढ़ाई मुश्किलें, दिनभर होती रही बिजली कटौती

Tue, 02 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन ढलने के बाद कम हुई हवा की गति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलती रही। दिन ढलने के बाद हवा की गति कम हुई। तेज हवा के कारण दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को भी तेज हवा चलती रहेगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि एक अप्रैल से हवा की दिशा बदल गई है। अब तेज गति से पछुआ हवा चलेगी, इससे तापमान में क्रमिक गिरावट आने की संभावना है। बताया कि मौसम साफ रहेगा। उधर हवा के गति अधिक होने के कारण दिनभर बिजली की कटौती होती रही। शहर के तुर्कहिया में पेड गिरने से घंटे भर आपूर्ति बाधित रही। जबकि हाईवे के बाईपास पर 11 केवी लाइन का तार दूसरे तार से चिपक गया। इससे करीब आधा घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। पुरानी बस्ती क्षेत्र में मंगल बाजार, डफाली टोला, स्टेशन रोड आदि जगहों पर लाइन फाल्ट में रही। हवा की गति तेज होने के कारण एहतियातन ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति रोक दी गई थी। इससे आगजनी की घटनाएं कम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें