फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से बत्ती गुल, गर्मी में सांसत

Fri, 30 May 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। विद्युत उपकेंद्र बघौड़ी के बभनगांव के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर पर ओवरलोड के कारण केबल जल गया। दो दर्जन घरों में अंधेरा छा गया। अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत के बभनगांवा व खलंगावा पुरवे पर गांव के बाहर मुख्य सड़क के पास डबल पोल लगाकर 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है।
विज्ञापन

उससे दो दर्जन से अधिक घरों को सप्लाई दी गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रांसफाॅर्मर में धुआं उठने लगा और केबल में आग लग गई। लोगों ने विभाग को सूचित किया और सप्लाई बंद करा दी गई। गांव के मुकेश, पवन, सुभाष ने बताया केबल में आग लगने से दोनों पुरवों के लगभग दो दर्जन घरों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

जेई सूर्य नाथ यादव ने बताया कि तीन चार मीटर केबल जला है। उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द बदल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें