मुंडेरवा (बस्ती)। वेल्डिंग करते समय मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव निवासी एक कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। वह मुंडेरवा कस्बे में फेमिली मार्ट में स्थित दुकान में शटर वेल्डिंग कर रहा था। परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को सिसवा पांडेय निवासी झिनकान (40 ) मुंडेरवा कस्बे में स्थित गोविंद फैमिली मार्ट में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सुहाग श्रृंगारिका स्पेशल दुकान में शटर वेल्डिंग कर रहा था। उसी दौरान शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दुकान मालिक ने घटना के बाद घायल को तुरंत अस्पताल न पहुंचा कर डेढ़ घंटे की देरी से जानकारी दी। यदि समय रहते इलाज हुआ होता तो उसकी जान बच सकती थी।
दिवंगत के परिवार में पत्नी रीता और पुत्री निधि (15) वर्ष, पुत्र नितिन (13) तथा पुत्री सिद्धि (10) वर्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।