वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बासापार गांव के रहने वाले दीवान चंद पुत्र राम सुमेर रविवार क्षेत्र के भुजैनिया गांव के समीप स्थित एक ढाबा पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर संदेह व्यक्त किया जाने लगा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। मामले में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस के मेमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम हुआ है। अभी मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद