फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भानपुर के डाकघर का ताला तोड़ा, छह दुकानों में चोरी

Sat, 25 Mar 2023 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

प्रभारी निरीक्षक सोनहा के चार्ज पर रहे दयानंद यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
भानपुर पोस्ट ऑफिस में चोरी का प्रयास। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में रुधौली चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन सौ मीटर के अंदर चोरी के चार घटनाएं हुईं। चोर मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये उठा ले गए। डाक घर में भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इसके अलावा पान की गुमटी सहित चार अन्य स्थानों पर ताला तोड़कर चोरी करके उसमें रखा नगदी व अन्य सामान चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने रुधौली चौराहे पर स्थित प्रकाश चंद्र पांडेय के दरवाजे के सामने स्थित दुर्गा माता मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार हजार रुपये चुरा लिए। भानपुर निवासी राधेश्याम फल विक्रेता का गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये, मुकेश के पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक रेडियो, सिगरेट, गुटखा, पान से संबंधित सामान व सोलह सौ रुपये नगद उठा ले गए।

वहीं गुमटी में दुकान चला रहे संजीव मिश्र का एक गत्ता ठंडा, सिगरेट व ढाई हजार नकदी भी उठा ले गए। कस्बे में ही स्थित पोस्ट आफिस के फाटक का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अंदर रखा बक्से व काउंटर का ताला तोड़ दिए। उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। पोस्ट मास्टर प्रहलाद ने बताया कि नगदी नहीं रखा गया था।
विज्ञापन


कस्बे में ही स्थित चार सैलून के दुकान का ताला तोड़कर रामचंदर के पांच सौ रुपये, सुरेश का चार सौ रुपये, राज कुमार के तीन सौ रुपये व गिरधारी के तीन सौ रुपये चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक सोनहा के चार्ज पर रहे दयानंद यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें