अश्लीलता करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को गोबर से घर लीप रही महिला को अकेला देख छेड़छाड़ करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। हंसी-मजाक से शुरू हुई बात अश्लील होती गई तो महिला ने विरोध किया। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंच गए। छावनी पुलिस को सूचना दी। थाने पर पहुंची महिला ने बताया कि उसके साथ जबरदस्ती की गई। पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार वालों को मारापीटा भी गया। थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव के रमेश व दुर्गा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया।