फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल किया, केस

Sun, 31 Aug 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र की महिला के एकाउंट से अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर दी है कि उनके पति विदेश में नौकरी करते हैं। उनसे संपर्क बनाए रखने के लिए इमो एप, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का प्रयोग अअपने मोबाइल से करती है। उनके पति 16 जून 2024 को सऊदी अरब से आए थे। कुछ समय रहने के बाद दोबारा सऊदी अरब चले गए। पति से बातचीत करने के लिए प्रयोग कर रही इमो एप पर 15 जून 2025 को अपना फोटो अपलोड कर दिया।
यहीं से किसी ने उनका फोटो ले लिया और तभी से फोटो का गलत प्रयोग कर कोई शख्स अश्लील वीडियो, अश्लील गाने, चिह्न और अश्लील कमेंट कर उनकी फोटो व वीडियो को फेसबुक पर एक ग्रुप बनाकर वायरल कर रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई शशिशेखर सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें