फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 17 माह बाद चार संदिग्धों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में 18 मई 2025 की रात चार वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटना को करीब 17 माह बीत चुके हैं। तमाम जांच और डीएनए परीक्षण के बावजूद घटना का खुलासा नहीं हो सका है। अब चार संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जाने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में चार क्षेत्राधिकारियों और छह थानों की पुलिस टीमों ने गांव में डेरा डालकर विभिन्न पहलुओं पर जांच की थी। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने करीब 86 लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की थी। कुछ लोगों से लंबी पूछताछ और सख्ती किए जाने के आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें