फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 12 Oct 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में जिले के तीन ब्लॉकों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पोलिंग पार्टियां सोमवार को विभिन्न स्थानों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बस्ती सदर, बनकटी और कुदरहा ब्लॉक में मतदान होना है। सोमवार को बनकटी ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि कुदरहा ब्लॉक के मतदान केंद्रों के लिए गुरुशरन पाल इंटर कॉलेज गायघाट से मतदान टुकड़ियों को रवाना किया जाएगा।

बस्ती सदर ब्लॉक मुख्यालय के मतदान केंद्रों के लिए ब्लॉक मुख्यालय के बजाए राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। इन ब्लॉकों में 13 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पहले चरण की भांति ही होगी।
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह के मुताबिक, जिस तरह पहले चरण में सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी, ठीक उसी तरह दूसरे चरण में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
दूसरे चरण के मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने रविवार को प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

कोई बाइक जुलूस तो कोई पैदल जुलूस निकालकर ताकत का अहसास कराया। जिला पंचायत सीट बस्ती सदर चतुर्थ पर कई प्रत्याशी अचार संहित की धज्जियां उड़ाते नजर आए। वाहनों के लंबे काफिले के साथ वे रविवार की शाम तक प्रचार करते नजर आए। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। इस सीट पर कई दिग्गजों के चुनाव लड़ने से इस सीट पर सबकी नजर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें