फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
बस्ती नगर पालिका में मनोनित सदस्यों को दिलाई गई शपथ। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नामित सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका परिषद में शासन से नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इसके बाद बोर्ड की भी हुई। नामित पांच सदस्यों प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अतुल सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, इंद्रावती सोनकर को एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला ने शपथ दिलाई।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा की अध्यक्षता में सदन की बैठक में वर्ष 2020-21 का प्रस्तावित बजट 77 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये पर सहमति बनी, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इस धन को विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में खराब हो चुकीं सड़कों व नालियों का पुन: निर्माण कराया जाएगा। बैठक का संचालन प्रभारी अधिशासी अधिकारी घनश्याम चित्रगुप्त ने किया। सांसद हरीश द्विवेदी ने मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बस्ती नगर पालिका निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने नगर पालिका को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पुष्कर मिश्रा, प्रमोद कुमार, डब्लू सोनकर, शांति शुक्ला, मोहम्मद सिद्दीकी, चुनमुन लाल, माया देवी, दिनेश गुप्ता, अब्दुल अजीज, मंजू श्रीवास्तव, पूनम शुक्ला, मोहम्मद अहमद, निशान बानो, कृष्ण कुमार पांडेय, मीरा राय, पूनम श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, चौधरी, कमरूल हुदा, मोहम्मद इद्रीश, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला, दीप आनंद, शालू यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें