फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आमजन-व्यापारियों में पंपलेट वितरित कर मांगा सहयोग

Mon, 31 Jul 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ पम्पलेट वितरित करते एबीवीपी कार्यकर्ता।फोटो - संवाद।
विज्ञापन
गोरखपुर। फीस वृद्धि एवं छात्रों का निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर दुकानदारों एवं आम नागरिकों-छात्रों में पंपलेट वितरित कर समर्थन की अपील की गई। पंपलेट के माध्यम से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के मूलभूत अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौंड ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भारतीय संविधान में नागरिकों को प्रदान किए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार हनन किया जा रहा है। जब छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं तो उन पर पुलिसिया लाठीचार्ज, झूठे मुकदमे लगाकर विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाता है। पंपलेट के माध्यम से एबीवीपी ने कुलपति से विभिन्न सवालों का जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें