फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजापा घर-घर संपर्क में 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क का कार्यक्रम अभी संपूर्ण नहीं हो सका है। इसलिए इसे अब 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इसे पूरा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुट जाएं।
यह कहना है भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जिला प्रभारी अशोक सिंह का। वह रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यकर्ता व पदाधिकारी संपर्क करना शुरू करें। मिलने वाले लाेगों से 90 90 90 20 24 पर मिस्ड कॉल कराएं और संपर्क करने की फोटो सरल ऐप पर अवश्य अपलोड करें।
विज्ञापन

सरल ऐप पर फोटो अपलोड होने पर ही संपर्क माना जाएगा अन्यथा वह संपर्क व्यर्थ है। इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और समय से पार्टी के निर्देशों के अनुरूप इसे पूरा करें। हरैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क एवं संपर्क से समर्थन अभियान को शत प्रतिशत पूरा करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने अध्यक्षता तो संचालन जिला मंत्री अमरेश पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, जिला महामंत्री अशोक गुप्ता, विवेकानंद मिश्रा, चंद्रशेखर मुन्ना, अखण्ड प्रताप सिंह, अभय सिंह गुड्डू, वीरेंद्र मिश्रा, गजेंद्र सिंह, सरोज मिश्रा, अनूप खरे, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें