फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सनातन परंपरा में गुरु का महत्वपूर्ण स्थान

Mon, 10 Jul 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
संस्कार भारती के पदा​धिकारियों ने  गुरु पूजन उत्सव मनाया।
विज्ञापन
बस्ती। संस्कार भारती की ओर से रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुल्तानपुर के पं. कृष्णकांत मालवीय को सम्मानित किया गया। पं. कृष्णकांत ने कहा कि सनातन परंपरा में गुरु को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। गुरु के बारे में कहा जाता है कि यदि ईश्वर भी सामने हों तो गुरु को पहले नमन करें।
विज्ञापन

संस्कार भारती के गोरक्ष प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कैप्टन पीएल मिश्रा ने कहा कि गुरु की महिमा को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में राशि श्रीवास्तव व अंकिता श्रीवास्तव ने ध्येय गीत गाया। मौके पर स्नेहलता मिश्रा, मयंक श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्र, डॉ. रंजना अग्रहरी, दिव्या त्रिपाठी, लता सिंह, ललिता श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें