कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस की जिलाअध्यक्ष मंजू पांडेय का पदाधिकारियों ने किया स्वाग
बस्ती। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मंजू पांडेय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंचीं मंजू का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से स्वागत किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष बनने से महिला कांग्रेस में मजबूती आएगी। वह निष्ठा के साथ पार्टी हितों में काम करने वाली कार्यकर्ता रही हैं। मंजू ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी ब्लाॅक के साथ ही न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर महिला कांग्रेस कमेटी का गठन करेगी। संगठन हित में हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। मौके पर मानिकराम मिश्रा, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, मो. रफीक खान, साधूशरन आर्य, राकेश पांडेय‘गांधियन’, अतीउल्ला सिद्दीकी, डाॅ. वाहिद सिद्दीकी, राज बहादुर निषाद, सुरेंद्र मिश्र, गंगा प्रसाद मिश्र, जयंत चौधरी, रामधीरज चौधरी, गुड्डू सोनकर, शौकत अली, राम सिंह आदि मौजूद रहे।