महराजगंज (बस्ती)। अपना दल की बैठक सोमवार को कप्तानगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष नीरज कचेर ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में दमदारी से हिस्सा लेगी। प्रदेश महासचिव झिनकान चौधरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता मिलकर काम करें। व्यापार मंच महासचिव सुखराम पटेल ने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन कर पार्टी काे मजबूत बनाया जाएगा। बैठक का संचालन श्रमिक मंच के जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, राम शंकर चौधरी विजय कुमार वर्मा, सईद अहमद खान, बलिराम चौधरी, श्रवण कुमार कनौजिया, दिनेश पटेल, नंदलाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पटेल, तिलकराम, सियाराम, राम बुझारत गुप्ता आदि मौजूद रहे।