फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉ. सूर्य प्रताप बने एबीवीपी के नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 75 वां स्थापना दिवस रविवार को संगठन कार्यालय में मनाया गया। इसमें सदर क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में डॉ. सूर्य प्रताप वर्मा को सदर अध्यक्ष और सूरज शुक्ला काे मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

डॉ. सूर्य प्रताप वर्मा शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के रसायन विभाग में सहायक आचार्य और महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी भी हैं। एपीएन पीजी कॉलेज की रक्षा विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. शालिनी पांडेय, हिंदी विभाग के डाॅ. परीक्षित सिंह, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के डाॅ. रंजन बसाक, डॉ. संजय सिंह और प्रगति यादव का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विकास कसौधन, स्निग्धा श्रीवास्तव, अनुभव सिंह, लालचंद्र भट्ट को नगर सहमंत्री बनाया गया।
करन पाठक को स्टूडेंट फॉर डेवलेपमेंट विंग का संयोजक, प्रभात विक्रम सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। अमरेंद्र पांडेय को स्टूडेंट फॉर सेवा विंग का संयोजक और शिवा चौधरी को सह संयोजक नियुक्त किया गया। ज्योति सिंह को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक व सह संयोजक धनुषधारी चतुर्वेदी को सह संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

तरुन मिश्र को खेल गतिविधि संयोजक व आदित्य चौबे को सह संयोजक बनाया गया। अर्पित मिश्रा को सोशल मीडिया संयोजक व दिवाकर पांडेय को सह संयोजक नियुक्त किया गया। विनय पटेल, सौरभ सिंह, शुभम त्रिपाठी और अनमोल श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। विभाग संगठन मंत्री आकाश गौड़ ने कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र हितों को लेकर सबको साथ लेकर काम करेगी।
विज्ञापन

मौके पर विभाग प्रमुख डॉ. विजय शुक्ला, विभाग संयोजक अखिलेश, जिला संयोजक अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें