फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर बियर पीने पर पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर बियर पीने पर पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। गौर थाने की बभनान पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों का सार्वजनिक स्थान पर बियर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने दोनों को निलंबित कर दिया।
वायरल वीडियो में बभनान पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी चंद्रशेखर यादव व आरक्षी श्रीकांत यादव किसी दुकान में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। दोनों के हाथों में बियर की केन दिखाई दे रही है। एक के सामने ग्लास में पेय पदार्थ है, जबकि दूसरा केन से ही पेय पदार्थ पी रहा है। दोनों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमा हैरान रह गया।
विज्ञापन

बाद में मामला जब पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में गया तो उन्होंने दोनों आरक्षियों को निलंबित करते हुए मामले की जांच बैठा दी। चर्चा है कि बुधवार की देर शाम एक फरियादी दोनों पुलिस कर्मियों के पास तहरीर लेकर गया था। कार्रवाई करने के लिए दोनों पुलिसकर्मी ने पहले पीड़ित से दो बोतल बियर की मांग की। उसने दोनों को बियर उपलब्ध करा दी तो वे एक दुकान में बैठकर उसे पीने लगे।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि फिलहाल सार्वजनिक स्थान पर बियर पीने का मामला सामने आने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बाकी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें