फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम

Thu, 27 Oct 2022 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

मनीराम की मां सरिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनका बेटा काफी दिनों से बीमारी के चलते अवसाद में था। आशंका है कि लंबी बीमारी से तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। एसएचओ अरविंद शाही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में मंगलवार की रात करीब नौ बजे 24 वर्षीय युवक का शव छत के कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। रायपुर कस्बा निवासी पंचम लाल गुप्ता के तीन बेटे थे।
विज्ञापन


बड़ा बेटा और पंचम लाल मध्य प्रदेश में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मझले बेटे मनीराम (24) अपनी मां सरिता, बहन, भाभी व छोटे भाई के साथ घर रहते थे। बताया जा रहा है कि मनीराम काफी दिनों से बीमार थे। लखनऊ के पीजीआई से इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उनकी मां, भाभी व छोटा भाई घर से थोड़ी दूर पर भंडारे में शामिल होने गए थे।

वहां से लौटकर रात लगभग नौ बजे जब वे लोग घर पहुंचे तो साड़ी के फंदे से लटका मनीराम का शव देखा। उनके होश उड़ गए। उनकी चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


मनीराम की मां सरिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनका बेटा काफी दिनों से बीमारी के चलते अवसाद में था। आशंका है कि लंबी बीमारी से तंग आकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। एसएचओ अरविंद शाही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें