फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बालिका को पुलिस ने खोज निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत बालिका को पुलिस ने खोज निकाला
विज्ञापन

फरार आरोपित की तलाश में पैकोलिया पुलिस
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र से भगाई गई बालिका को पुलिस ने शनिवार शाम को बरामद कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र की एक महिला ने 22 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक 19 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे शादी का झांसा देकर कहीं भगा ले गया। खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि पचपेड़वा चौराहे के पास बालिका मौजूद है। मामले के विवेचक रमेश यादव, महिला आरक्षी प्रियम मिश्रा के साथ उसे खोज निकाला गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें