फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल से गुम हुए पांच वर्ष के बालक को उसके माता-पिता से मिलवाया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे को एक महिला से सूचना मिली कि जिला अस्पताल के पास एक अनजान लड़का मिला है। वह अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा है। उसकी पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो भेजा गया। सभी पुलिस चौकियों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उक्त लड़का बीरबल पुत्र राममिलन ग्राम दादरी हरदो संतकबीरनगर का निवासी है। इसके माता-पिता जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। जहां से वह गुम हो गया था। उसके बाद थाने बुलाकर पहचान कराते हुए बीरबल को सुपुर्द किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें