फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की डिकी तोड़कर 50 हजार रुपये उड़ाए

Sat, 16 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके मेंं हुई घटना, एसपी के निर्देश पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के सिविल लाइंस स्थित गैस एजेंसी के सामने खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये टप्पेबाज ने उड़ा ले गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जांच की। इसके बावजूद केस दर्ज न करने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने निर्देश पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिरौता निवासी दीपक मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को वह आवश्यक कार्य से बस्ती आया था। कोर्ट एरिया बैंक से एक लाख रुपये निकाले। रुपये जेब में न रख पाने के कारण 500-500 रुपये की एक गड्डी बाइक की डिकी में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक कनक बिहारी गैस एजेंसी के परिसर के बाहर खड़ी कर काम से गया था। 15-20 मिनट बाद करीब 1:30 बजे वापस आया तो डिकी टूटी हुई। उसमें रखे रुपये गायब थे। इसकी जानकारी तुरंत कंपनी बाग पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की और सीसीटीवी फुटेज में घटना की पुष्टि भी हुई, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें