फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छावनी बाजार से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
छावनी में अतिक्रमण हटवाती टीम। संवाद
विज्ञापन
छावनी। थाने की पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान हाईवे के किनारे एवं सर्विस रोड के आसपास लगी दुकानों को हटवा दिया गया। दुकान लगाने वालों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। चौकी इंचार्ज विक्रमजोत सभाजीत मिश्रा, एसआई शोभा यादव, लेखपाल सुभाष यादव समेत पुलिस बल के साथ टीम उतरी तो ठेला लगाने वाले एवं जमीन पर बैठकर सब्जी, फल आदि की दुकान लगाने वाले सामान समेटकर इधर उधर होने लगे। कुछ जगहों पर टीम ने खुद दुकान हटवाकर सड़क खाली कराया। थाने के बगल बाजार गली एवं हाईवे के किनारे एक घंटे तक यह अभियान चला। कई दुकानदारों के सड़क की तरफ छाए गए टीन टप्पर भी हटवा दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें