बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रक्रिया शुरू की गई। बुधवार को देर शाम एडीजी जोन गोरखपुर डाॅ. केएस प्रताप कुमार ने पुलिस अधिकारियों को सर्किट हाउस में ब्रीफ किया था। पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को इसका नाेडल अधिकारी बनाया गया है।
17 जनवरी तक 1225 अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। पहले दो दिन 50-50 फिर अगले 15 दिनों में 75-75 अभ्यर्थी के बैच में परीक्षा ली जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा। फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत उम्मीदवारों को दौड़ सहित अन्य मापदंड पूरे करने होंगे।
कितनी लगानी होगी दौड़
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।म