फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस, डुग्गी-मुनादी कर कुर्की की दी सूचना

Sat, 18 Jan 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मां-बेटी हत्याकांड के फरार आरोपियों के संप​त्ति की कुर्की के संबंध में डुग्गी-मुनादी कराती पुलि
विज्ञापन
मां-बेटी हत्याकांड : मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदर, उसकी बहू और बेटे की कुर्क होनी है संपत्ति
विज्ञापन

कप्तानगंज के सेंठा में हुई थी मां-बेटी की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

कप्तानगंज (बस्ती)। सेंठा गांव की मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदर की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को कमलेश उर्फ बिलोदर, उसके बेटे कौशल चंद और उसकी पत्नी रंजना उर्फ मंजरी की संपत्ति की कुर्की का नोटिस उसके घर चस्पा कर दिया गया। इसके लिए पूरे गांव में डुग्गी-मुनादी कराई गई।
केस की पैरवीकार सरिता दुबे, जेठ राजेश दुबे ने बुधवार को डीआईजी से मिलकर कहा था कि वारदात का मुख्य आरोपी कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर पूरे परिवार के लिए खतरा बना हुआ है। डीआईजी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाते हुए एसएचओ उपेंद्र कुमार मिश्रा को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिसंबर 2024 को गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) का घर के अंदर कमरे में 80 फीसदी जला शव मिला था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने बड़े पिता कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर, सौतेले भाई करुणाकर उर्फ लल्लन, सगे भाई राजन उर्फ राजेश, बिलोदर के बेटे कौशल चंद्र, कमलेश की पत्नी शांति देवी, राजन की पत्नी शिल्पा, कौशल चंद्र की पत्नी रंजना और दो अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। इनमें शिल्पा, शांति, करुणाकर, राजन और मुंबई के मो. आसिफ शेख को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें