फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसी का बयान लेने बीएसए कार्यालय पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 579 अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित मूल पत्रावलियां गायब होने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। शनिवार को विवेचक फिर बीएसए कार्यालय पहुंचे और जिला समन्वयकों (डीसी) से पूछताछ की। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों से भी पत्रावलियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

वर्ष 2013 से 2016 के बीच नियुक्त अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति से संबंधित फाइलें गायब होने के मामले में बीएसए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए विवेचक कई बार बीएसए कार्यालय पहुंच चुके हैं। पुलिस अनुदेशकों से संबंधित उपलब्ध पत्रावलियों को डीसी के पटल पर भी देख रही है, लेकिन गायब मूल पत्रावलियों का अब तक पता नहीं चल सका है।
शनिवार को विवेचक ने डीसी प्रशिक्षण से अनुदेशकों के नवीनीकरण से संबंधित पत्रावली के बारे में जानकारी ली। विवेचक सभाशंकर यादव ने बताया कि मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई गई है। बीएसए कार्यालय के कई कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है। अब तक डीसी कम्युनिटी, डीसी प्रशिक्षण और डीसी समेकित से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन


कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
गायब पत्रावलियों को बरामद करने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मूल फाइलें गायब होने से नियुक्ति प्रक्रिया और अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पत्रावलियां किन परिस्थितियों में गायब हुईं और आखिरी बार उनके पास किसकी पहुंच थी। नियुक्तियों में अनियमितता की आशंका के चलते साक्ष्य छिपाने या नष्ट करने के लिए पत्रावलियां गायब किए जाने की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें