फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित मांस पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित मांस पकड़ा
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। थानांतर्गत करनपुर गांव में प्रतिबंधित मांस का धंधा चलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर करीब एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। एक आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को कई दिनों से गांव में प्रतिबंधित मांस बिकने की सूचना मिल रही थी। रविवार की रात एसआई जगन्नाथ यादव, प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार चंद, आरक्षी संजय कुमार सिंह, आत्मानंद यादव, गौरव यादव, चरनजीत, यशवंत यादव, पूजा राज आदि ने गांव में छापा मारकर घरों की तलाशी ली। ताहिर के घर एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पुलिस ने ताहिर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसमें शामिल गांव के मो. हिसामुद्दीन व अबरार भागने में सफल रहे। प्रभारी एसओ जगन्नाथ यादव ने बताया कि मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक की गिरफ्तारी हो गई है। दो अन्य को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें