बस्ती। पुलिसकर्मियों की पदोन्नति परीक्षा पांच जनवरी को होगी। इसमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) पदों की सीधी भर्ती-2023 के अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए शनिवार को पुलिस लाइंस में बैठक हुई।
एसपी अभिनंदन ने एएसपी, सीओ लाइंस व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा की रणनीति तय की। भर्ती ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा का निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए। संवाद