बस्ती। यातायात माह के क्रम में मंगलवार को प्रभारी यातायात टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 756 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे कुल 8 लाख 34 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सीओ ट्रैफिक सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अभियान में विशेष रूप से दो पहिया वाहनों पर हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। साथ ही नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। संवाद