फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैर जमानती वारंट पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुदरहा। चेक बाउंस (एनआई एक्ट) के मुकदमे में लगातार गैरहाजिर रहना पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कुमारी को महंगा पड़ गया। फैसले के दिन भी आरोपी के हाजिर न होने से नाराज कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया था। कलवारी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेएम द्वितीय के न्यायालय में हाजिर किया। इसके बाद उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया।

वैष्णोपुर निवासी राम कुमारी ने वर्ष 2016 में थन्हवा मुड़ियारी निवासी आसमान सिंह को चेक के जरिये 34 लाख रुपये वापस किए थे। खाते में पैसा नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। इसके बाद लगातार अपने धन की मांग आसमान सिंह करते रहे, लेकिन राम कुमारी ने बकाया धनराशि वापस नहीं की। इससे पीड़ित ने जेएम द्वितीय के न्यायालय एनआई एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कराया। तारीख पर आए दिन आरोपी गैरहाजिर रहने लगी। एक अगस्त को मुकदमे का फैसला होना था, जिसमें राजकुमारी हाजिर नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी करते हुए अगले कार्य दिवस में उन्हें पेश करने का आदेश दिया, जिसके अनुपालन में पुलिस ने बुधवार को राज कुमारी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें