फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमानत की फाइल जमा करने को लेकर विवाद, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उप जिलाधिकारी न्यायालय में जमानत के कागजात जमा करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अधिवक्ता के मुंशी के साथ कर्मचारियों ने मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने मुंशी की तहरीर पर दो कर्मचारियों पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के सराय निवासी राम केवल ने तहरीर दी, जिसमें बताया कि मंगलवार को वह एसडीएम सदर न्यायालय में शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किए गए आरोपियों की जमानत की फाइल जमा करने गया था। आरोप है कि वहां अरविंद शुक्ला निवासी कुदई थाना हरैया और राम सिंह निवासी खरका थाना लालगंज हाल मुकाम आवास विकास काॅलोनी थाना कोतवाली ने कागजात जमा करने से मना करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारापीटा। दीवार में सिर सटाकर जान से मारने की धमकी भी दी। वहां मौजूद अधिवक्ताओं और वादकारियों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें