छावनी। दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों को सकुशल मनाने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शुक्रवार को थाने की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छावनी, विक्रमजोत, अमोढ़ा सहित विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि त्योहार सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही नागरिकों से अनुरोध किया गया कि शुक्रवार की नमाज समेत अन्य धार्मिक आयोजन भी सकुशल संपन्न कराएं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। संवाद