अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रोहता पुलिस चौकी पर मंगलवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब युवक ने एकाएक तोड़फोड़ शुरू कर दिया। गनीमत रही की चौकी के भीतर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। युवक ने वहां रखी कुर्सी सहित अन्य फर्नीचर और खिड़की का शीशा तोड़ डाला जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक वह फरार हो चुका था। चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय का कहना है कि उसने ईंट फेंककर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी मामले में पुलिस ने उसकी मां को एक मामले में गिरफ्तार किया था। इससे नाराज युवक ने पुलिस के फर्नीचर और खिड़की के शीशे तोड़कर अपनी भड़ास निकाली। पुलिस मड़वा नगर निवासी युवक की तलाश में जुट गई है।