पुलिस ने गांजा के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा
परशुरामपुर (बस्ती)। हाईवे पर स्थित घघौवा चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग के दौरान रामनगर गांव के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा।
एक ने अपना नाम धर्मेंद्र निषाद ग्राम पलिया थाना कैंट जनपद अयोध्या तथा दूसरे ने अपना नाम राजकुमार यादव ग्राम तेरहूं थाना पुरा कलंदर जिला अयोध्या बताया।
तलाशी लेने पर धर्मेंद्र निषाद के पास से 550 ग्राम तथा राज कुमार के पास से 650 ग्राम गांजा मिला। दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।