बस्ती। पेरोल पर छूटने के बाद से फरार चल रहे सजायाफ्ता बंदी को पुरानी बस्ती पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। उसे गोंडा जेल से पेरोल मिली थी। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि कार्यालय वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार गोंडा के आदेश पर सिद्धदोष बंदी मनोज उर्फ टिम्मा निवासी राजाबाजार निर्मलीकुंड पांडेय बाजार थाना पुरानी बस्ती को पुलिस टीम ने स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया। वह पेरोल की अवधि पूरी होने के बाद भी जेल में दाखिल होने नहीं पहुंचा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई कमलेश कुमार व एसआई राधारमण यादव शामिल रहे। संवाद