फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा 121 बोरा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा 121 बोरा खाद्यान्न
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 121 बोरा खाद्यान्न बरामद किया। पकड़ा गया खाद्यान्न पुलिस टीम ने थाने को सुपुर्द किया है।
पुलिस के अनुसार पांच अक्तूबर की रात को अजय कुमार शुक्ला ने डायल 112 को सूचना दिया कि चोरी का सरकारी खाद्यान्न ट्रॉली पर लादकर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने गाड़ी चालक हंसराज से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रॉली पर लदा हुआ अनाज हनुमान शुक्ला पकरीभीखी का है, जिसे बेचने के लिए ले जा रहे है। ट्रॉली पर अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली व उस पर लदा हुआ 121 बोरा अनाज थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले की जानकारी डीएसओ को दिया है। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय ने बताया कि 112 नंबर पुलिस द्वारा सरकारी खाद्यान्न बरामद किया गया है। जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को देखकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजकर कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें