फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस हुई सक्रिय, थानों से मांगी पशु तस्करों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पशु तस्करी के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। एएसपी श्यामकांत ने शनिवार को सभी थानों को पत्र लिखकर पशु तस्करों की रिपोर्ट मांगी है। इसमें पशु चोरी की घटनाओं से पर्दाफाश तक विवरण मांगा गया है। थाना कार्यालयों में पुलिस कर्मी दिन भर पशु तस्करों से संबंधित डाटा संकलित करने में जुटे रहे। कुछ जगहों पशु चोरी का केस दर्ज नहीं होने से रिपोर्ट तैयार करने कठिनाई भी सामने आ रही है। एएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों से पशु तस्करों की रिपोर्ट मंगाकर पुलिस उस पर रणनीति के तहत कार्य करेगी। बहुत जल्द पशु तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। प्रत्येक थाने के 25 प्रतिशत स्टॉफ को रात्रि गश्त में लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें