फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में तोड़फोड़, चार पर केस

विज्ञापन
रौता पुलिस चौकी पर तोड़फोड़। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर पर साले के साथ तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन

अलग-अलग तहरीर पर दर्ज हुए दो मुकदमे
कोतवाली थाने के रौता पुलिस चौकी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के कोतवाली क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी पर मंगलवार रात तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अंकित पांडेय सहित चार पर अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक की तहरीर चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय ने दी। जिसमें अंकित के अलावा मड़वानगर निवासी अतुल पांडेय, सौरभ उपाध्याय व विमल उपाध्याय पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, अफरातफरी का माहौल पैदा करने सहित अन्य धारा लगाई गई है।
दूसरी तहरीर गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के रामडीह तोरनी गांव हाल मुकाम मोहल्ला पिकौरा बख्श निवासी अश्विनी सिंह ने दी है। जिसमें आरोप है कि मंगलवार रात रौता चौकी पर तोड़फोड़ करके भागते समय चारों ने एक्सयूवी कार रोक ली। गाली देते हुए गाड़ी की चाभी छीन ली। डंडे व राड से सिर पर प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घटनाएं मंगलवार रात सवा आठ से साढ़े आठ बजे के बीच की बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि रौता गांव में पिता-पुत्र के झगड़े की सूचना पर वह हेड कांस्टेबल कलामुद्दीन व कांस्टेबल नितेश यादव के साथ दिनेश श्रीवास्तव के दरवाजे पर गए थे। सवा आठ बजे अतुल पांडेय अपने बहनोई अंकित व दो अन्य सौरभ उपाध्याय व विमल उपाध्याय के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचा। राड से चौकी का दरवाजे का कांच तोड़ दिया। कार्यालय में घुसकर कुर्सी आदि में भी तोड़फोड़ की गई। जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक वह फरार हो चुका था। वहां से जाते समय अश्विनी सिंह पर हमला किया। नगर थानाक्षेत्र के निवासी अंकित पर हत्या, लूट, डकैती आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पिछले कुछ दिनों से जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें