पैकोलिया। थाना क्षेत्र के रवई पुलिया के पास से सोमवार की दोपहर में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तथा यौन शोषण के आरोपी परशुरामपुर थाना क्षेत्र हरनहवा निवासी राम लक्षन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 नवंबर को एक किशोरी को भगा ले जाने के मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी थी । विवेचक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि 30 नवंबर को किशोरी को खोज लिया गया था। संवाद