फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुटका का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी खास में 18 दिसंबर को सिगरेट और गुटका का पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। आरोपियों के नाम हिमांशु और वीरू हैं। दोनों मदनपुरा के रहने वाले हैं। हरदी खास निवासी कमल किशोर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी दुकान पर 18 दिसंबर को दोनों आरोपी आए। सिगरेट और गुटका लिया। पैसे मांगने से देने से इन्कार कर दिया। दबाव डालने पर मारपीट की। जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी। विवेचक विवेकानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें