फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हैंडबैग से एक लाख उड़ाने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबैग से एक लाख उड़ाने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने जीआईसी के पास से दंपती समेत तीन को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने महिला के हैंडबैग से एक लाख रुपये चोरी होने की घटना का खुलासा किया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जीआईसी के पास से शुक्रवार को आरोपी पति-पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो संतकबीरनगर व एक गोरखपुर की रहने वाली है। इस गिरोह में शामिल एक पुरूष आरोपी महिलाओं को गाइड करता था। बात बिगड़ने पर बीच-बचाव को उन्हें बचा लेता था।
एसपी ने बताया कि ऑटो में सवार एक महिला के हैंडबैग से चोरी किए गए रुपये में से 12 हजार 130 रुपये बरामद कर लिया गया हैं। गिरफ्तार आरोपितों में जितेंद्र व उसकी पत्नी राजकुमारी निवासी लढ़या पोस्ट धमैंचा थाना खलीलाबाद कोतवाली जनपद संतकबीरनगर और गुड्डी निवासी आरा जगदीश थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर रुपये व अन्य कीमती सामान की चोरी करते हैं। शुक्रवार को भी बस्ती इसी मकसद से आए थे। आरोपी महिलाओं ने बताया कि आरोपी जितेंद्र हम लोगों के साथ रहकर दूर से ही दिशा-निर्देश देता है। कहीं कोई बात बिगड़ने पर वह बीच बचाव के लिए आ जाता है।
विज्ञापन

कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के खिलाफ संतकबीरनगर में हत्या का एक मुकदमा दर्ज है, अन्य थानों से भी तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें