फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व छात्र नेताओं में झड़प

Sat, 22 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
एपीएनपीजी कालेज के छात्र नेताओ को पकड़कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
अंबिका प्रताप नारायण पीजी कॉलेज के सामने रोड पर जाम लगाकर बैठे छात्र नेताओं और पुलिस के बीच शनिवार को जमकर झड़प हुई। धक्का-मुक्की और जोर आजमाइश के बाद भी जब छात्र नेता जिद पर अड़े रहे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ा। इस दौरान निखिल श्रीवास्तव सहित कई अन्य छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। जिन्हें देर शाम छोड़ा गया।   
विज्ञापन


 एलएलबी प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने को लेकर छात्र नेता आंदोलन कर रहे थे। वे शनिवार को अनशन पर बैठ गए। उनकी बात जब नहीं सुनी गई तो तमाम छात्रों को लेकर नेताओं ने गांधीनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। 
कोतवाल डीके श्रीवास्तव, चौकी इंचार्जों तथा सिपाहियों को लेकर मौके पर छात्रनेताओं से बातचीत करने पहुंचे। इसी बीच पुलिस और छात्र नेताओं में बहस होने लगी। तभी दोनों पक्षों से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर बल पूर्वक खदेड़ने के बाद रास्ता खाली हो सका। इसी के साथ बिना किसी निर्णय के अनशन भी समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें