बस्ती। दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए छावनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह के नेतृत्व में थाना छावनी पर क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक हुई। इसके बाद कस्बा छावनी में पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने गांवों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एकत्र करने के निर्देश दिए। इन सूचनाओं को संबंधित बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) और हल्का प्रभारी के साथ साझा करने को कहा गया, ताकि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके। संवाद