फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीकाकरण प्रभावित करने पर दो कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ के जिन्हवा केवटहिया केंद्र पर तैनात दो कर्मियों की अनुपस्थिति से टीकाकरण और मोबाइल सत्र का संचालन प्रभावित होने का मामला सामने आया है। शनिवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी के निरीक्षण में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलें। दोनों को नोटिस जारी कर तीन कार्यदिवस के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने शनिवार को दोपहर 1:10 बजे ग्राम जिन्हवा के नियमित टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम दीपा रानी उपस्थित मिलें, जबकि आशा कार्यकर्ता सरिता देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी अनुपस्थित पाई गईँ। नोटिस के अनुसार, दोनों की गैरमौजूदगी के कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा मोबाइल सत्र प्रभावित हुआ। इसके चलते सत्र के दौरान मात्र चार टीके ही लगाए जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें