फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनावी रंजिश में विवाद को लेकर पुलिस चौकन्ना

Mon, 15 May 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चुनाव में मतगणना के बाद विवाद की आशंका को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिन क्षेत्रों में निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं, वहां जीते-हारे प्रत्याशियों, समर्थकों और चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे हुए है। आशंका है कि जीत-हार की गुणा-गणित के बीच उनमें विवाद हो सकता है। ऐसे में नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र से संबंधित थानों की पुलिस को लगातार भ्रमण करते रहने और किसी भी विवाद को गंभीरता से लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सभी थानेदारों को अपने सूचना तंत्र सक्रिय रखने को कहा गया है। बीट पुलिस आफिसर को बीट की सभी सूचनाओं पर कदम उठाने के लिए कहा गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
चूंकि इस बार पांच नई नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव हुआ है। वहां के ज्यादातर मतदाता गांवों से संबंधित हैं। वहां अभी तक ग्राम पंचायत की व्यवस्था थी। उन गांवों में पंचायत चुनाव के जैसी खेमेबंदी और खींचतान देखने को मिली थी। मतदान से एक-दो दिन पहले जगह-जगह विवाद होने की सूचनाएं पुलिस को मिलती रहीं। उस समय पुलिस ने मामलों को किसी तरह दबा दिया, लेकिन आशंका है कि मतगणना के बाद वे फिर से झगड़ृृृ-मारपीट न कर बैठें। ऐसे में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें